Home / Indian Railway / दिवाली और छठ पर भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 1100 से अधिक विशेष ट्रेनों की घोषणा की

दिवाली और छठ पर भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 1100 से अधिक विशेष ट्रेनों की घोषणा की

भारत एक त्योहारों का देश है जहाँ हर मौसम में कोई न कोई पर्व मनाया जाता है लेकिन जब बात दिवाली और छठ पूजा की आती है तो पूरा उत्तर भारत विशेष रूप से बिहार झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश का माहौल ही अलग हो जाता है लोग चाहे जहाँ भी कामकाज पढ़ाई या व्यवसाय कर रहे हो लेकिन इन दिनों अपने गाँव घर लौटना ही उनकी पहला उद्देश्य होता है इसी कारण से रेलवे पर सबसे अधिक दबाव पड़ता है क्योंकि लाखों लोग दिल्ली मुंबई कोलकाता पुणे सूरत चेन्नई हैदराबाद जैसे बड़े शहरों से अपने गांव शहर की ओर लौटते हैं रेलवे हमेशा इस समय विशेष इंतज़ाम करता है लेकिन इस बार घोषणा और भी बड़ी है क्योंकि रेल मंत्रालय ने बारह हजार विशेष ट्रेन यात्राओं की घोषणा की है।

रेलवे की बड़ी घोषणा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आधिकारिक तौर पर कहा कि इस बार त्योहारों के मौसम में यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रिकॉर्ड तोड़ स्तर पर विशेष ट्रेनें चलाई जाएँगी यह घोषणा केवल ट्रेनों की संख्या बढ़ाने तक सीमित नहीं है बल्कि इसमें नई सेवाएँ नई तकनीक और यात्रियों की सहूलियत के लिए पैकेज योजनाएँ भी शामिल हैं यह एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है क्योंकि भारतीय रेलवे ने पहले कभी इतनी बड़ी संख्या में विशेष ट्रेनें नहीं चलाई थीं।

बिहार और पूर्वी भारत पर विशेष ध्यान

रेलवे ने साफ साफ कहा है कि सबसे अधिक दबाव बिहार और उसके पड़ोसी राज्यों से आने वाली यात्रा पर पड़ता है क्योंकि दूसरे राज्य से आने वाले मजदूर छात्र और नौकरी करने वाले लोग सबसे अधिक इन्हीं क्षेत्रों से बाहर जाते हैं दिवाली और छठ पूजा पर लौटने वाले यात्रियों की संख्या लाखों में होती है पटना गया दरभंगा आरा भागलपुर छपरा मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर जैसे स्टेशनो पर इस दौरान पूरी तरह खचाखच भरे रहते हैं इसी को देखते हुए रेलवे ने इस बार विशेष ट्रिप्स का सबसे अधिक हिस्सा इन्हीं रूट्स पर केंद्रित किया है ताकि किसी को परेशानी न हो।

नई ट्रेन सेवाएँ

इस वर्ष कई नई ट्रेनों को चलाए जाने की घोषित कि गई है जिनमें से कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनें इस प्रकार हैं दिल्ली गया अमृत भारत एक्सप्रेस है जो तेज रफ्तार और आधुनिक सुविधाओं से भरा हुआ है सहारसा अमृतसर अमृत भारत एक्सप्रेस जो पूर्वी बिहार को पंजाब के औद्योगिक और धार्मिक केंद्र से जोड़ेने का कार्य करता है छपरा दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस जो हजारों प्रवासियों को राजधानी तक पहुँचने का सीधा साधन देगी मुजफ्फरपुर हैदराबाद अमृत भारत एक्सप्रेस जिससे बिहार से दक्षिण भारत तक पहुँचना आसान होगा पूरीया पटना वंदे भारत एक्सप्रेस जो अल्ट्रा मॉडर्न डिज़ाइन और हाई स्पीड का अनुभव कराएगी बुद्धा सर्किट ट्रेन जो वैशाली नालंदा राजगीर और गया जैसे धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को जोड़ेने का कार्य करता है।

टिकटों पर विशेष योजना

रेलवे ने इस बार यात्रियों के लिए राउंड ट्रिप पैकेज योजना लागू कीया है इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि लोग दोनों ओर की यात्रा एक साथ बुक कर सकते है ताकि उन्हें टिकट की गारंटी भी मिले और छूट का फायदा भी राउंड ट्रिप पैकेज में आपको लगभग बीस प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी यह छूट सामान्य समय में उपलब्ध नहीं होती इसलिए यात्रियों के लिए यह बड़ा अवसर है।

राउंड ट्रिप पैकेज की समय सीमा

आने की यात्रा 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच होनी चाहिए क्योंकि यही दिवाली और छठ पूजा से पहले का समय है जब सबसे अधिक भीड़ होती है वापस जाने की यात्रा 17 नवंबर से 01 दिसंबर के बीच होनी चाहिए क्योंकि त्योहार खत्म होने के बाद लोग अपने कामकाज और पढ़ाई के लिए वापस जाते हैं।

इन्फ्रास्ट्रक्चर सुधार

रेलवे केवल विशेष ट्रेनें ही नहीं चला रहा है बल्कि उसने अपने इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा हैं पटना के आसपास रिंग रेलवे बनाने की योजना है ताकि शहर के भीतर भीड़ को नियंत्रित किया जा सके बक्सर से लखीसराय तक तीसरी और चौथी लाइन बिछाई जा रही है ताकि मुख्य मार्ग पर ट्रेन संचालन को और तेज और सुरक्षित किया जा सके सुल्तानगंज से देवघर के बीच रेल संपर्क को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि धार्मिक यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके स्टेशनों पर नई सुविधाओं जैसे लिफ्ट एस्केलेटर वेटिंग हॉल और डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड की व्यवस्था भी की जा रही है।

यात्रियों की सुविधा

त्योहार के समय स्टेशन पर भारी भीड़ होती है इसलिए रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं अतिरिक्त पुलिस बल और रेलवे सुरक्षा बल की तैनाती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष बैरिकेडिंग प्लेटफार्म पर पानी पीने शौचालय और प्रतीक्षालय की अतिरिक्त व्यवस्था डिजिटल टिकट जांच मशीनें और हेल्पलाइन नंबर स्टेशन पर मेडिकल टीम और एंबुलेंस की व्यवस्था भी उपस्थित किया जा रहा है।

टिकट बुकिंग में सावधानियाँ

त्योहार के समय टिकट तुरंत खत्म हो जाते हैं इसलिए यात्रियों को आगे ही बुकिंग कर लेनी चाहिए राउंड ट्रिप पैकेज का लाभ उठाकर पैसे बचाए जा सकते हैं ट्रेन की समय सारणी और स्टेशन ठहराव की जानकारी पहले से जुटाना जरूरी है लौटने की यात्रा का टिकट पहले से सुनिश्चित कर लेना चाहिए ताकि आखिरी समय में परेशानी न हो यदि संभव हो तो त्योहार के ठीक एक दो दिन पहले या बाद की यात्रा चुनें ताकि अत्यधिक भीड़ से बचा जा सके।

संभावित चुनौतियाँ

त्योहारों के दौरान स्टेशनों पर अत्यधिक भीड़ सबसे बड़ी चुनौती होती है ट्रैक और प्लेटफार्म की सीमाएँ अभी भी बनी हुई हैं जिससे इतनी बड़ी संख्या में ट्रेन चलाना मुश्किल हो सकता है विशेष ट्रेनों की समयपालन में कठिनाई हो सकती है क्योंकि मार्ग पर पहले से ही दबाव रहेगा जनरल डिब्बों में यात्रियों की भीड़ अनियंत्रित हो सकती है सुरक्षा और सुविधाओं पर अत्यधिक दबाव पड़ेगा जिसके लिए रेलवे को अतिरिक्त संसाधन जुटाने होंते है।

आलोचनाए

कई यात्री संगठनों और विशेषज्ञों ने सवाल उठाए हैं कि बारह हजार स्पेशल ट्रिप्स चलाना व्यावहारिक रूप से कितना संभव है स्टेशनों और ट्रैक की संख्या सीमित है जिससे संचालन प्रभावित हो सकता है कई लोग मानते हैं कि रेलवे को केवल घोषणा ही नहीं बल्कि समय पर ट्रेनें चलाने और यात्रियों की सुरक्षा पर भी उतना ही ध्यान देना चाहिए।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *